राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गंदे पानी को लेकर आज भाजपा पार्षदों का धैर्य जवाब दे गया। जिसके बाद भाजपा पार्षदों के एक दल ने लगातार गंदगी से मिनी सूरसागर में बदल रहे गंद पानी के बीच टेबल लगाकर धरना शुरू कर दिया। घटना वल्लभ गार्डन स्थित चिराग होटल के पास की हे। जहां पर लगातार कई वर्षो से गंदा पानी इकठा हो रहा है। बताया जा रहा है कि आसपास की कई कॉलोनियोंं से यह गंदा पानी आता है जो कि आगे पर्याप्त निकासी नहीं होने के चलते एक साइड में रूक जाता है।
जब पानी का बहाव ज्यादा होता है तो उक्त पानी आसपास के घरों के आगे तक पहुंच जाता है जो कि बड़ी समस्या बन जाता है। इसी को लेकर कई मर्तबा स्थानीय पार्षद डॉ. भगवान ङ्क्षसह मेड़तिया ने निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई ठोस समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।
तमाम ज्ञापन और शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं होने से नाराज डॉ. भगवान ङ्क्षसह की अगुवाई में भाजपा पार्षदों के एक दल ने आज गंदे पानी के पास धरना शुरू कर दिया है। धरने में भाजपा पार्षद विक्रम ङ्क्षसह, भगवती प्रसाद, पुनीत शर्मा के साथ युवा नेता गजेन्द्र भाटी सहित अनेक लोग मौजूद है।
डॉ. भगवान ङ्क्षसह ने कहा कि कई मर्तबा इसको लेकर अधिकारियों को अवगत और मौका मुआयना करवा जा चुका है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही हे। ऐसे में मजबूरन हमें यहां धरना लगाना पड़ा है। मेड़तिया ने कहा कि अधिकारियों से लगातार अनुरोध के बावजूद अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके चलते प्रदेश सरकारी की इज्जत खराब करना चाहते है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
मेड़तिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर समय रहते अधिकारी मौके पर पहुंच कर समाधान की दिशा में कदम आगे नहीं बढ़ाते है तो आने वाले समय में हम यहां से कीचड़ को भरकर अधिकारियों के कार्यालय में डालेंगे। युवा पार्षद विक्रम ङ्क्षसह ने कहा कि लगातार अव्यवस्था और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान है कोई सुनवाई के लिए तैयार नहीं है लेकिन हम इस क्षेत्र से समस्या को खत्म करवाने के संकल्प के साथ धरने पर बैठे है। इस दौरान आसपास के लोगों ने भी नारेबाजी कर जल्द सुधार की मांग की है।


