राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेड़ पर व्यक्ति का शव झूलते हुए मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर शोभासर सर्किल से कुछ आगे दूरी पर झाडिय़ों में एक पेड़ पर व्यक्ति का शव झूलते हुए मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, सामाजिक संगठनों के सेवादार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सामाजिक संगठनों के सेवादारों की मदद से व्यक्ति के शव को पेड़ से उतारा गया और एंबुलेंस के मार्फत पीबीएम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष के करीब है और हरियाणा का रहने वाला देशराज है। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी राज कुमार नसीम, सोयेब भाई, मो जुनैद खान,अब्दुल सतार, इमरान ,अयूब लोदा व राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE