राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के फांसी पर लटकते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 15 नवंबर की शाम की है। जहां पर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिसके बाद मृतका के पिता करमीसर निवासी अकबर अली ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने निसार, कालु खां व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी करीना को दहेज के लिए तंग परेशान किया। जिसके चलते उसकी बेटी की मौत हो गयी। परिवादी के अनुसार आरोपित ने अंदेशा जताया है कि आरोपित ने या तो मारकर लटका दिया या फिर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


