राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। देश की सियासत से जुड़ी दो बड़ी खबर सामने आयी है। दोनो ही सतारूढ़ भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से जुड़ी है। एकतरफ केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री का पदभार संभालने वाले वरिष्ठ नेता ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तो दूसरी और भाजपा की एक सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।जिसके बाद अब सांसद की आने वाले समय में मुश्किले बढ़ सकती है।

दरअसल नरेन्द्र मोदी सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ दिन पहले ही वे मध्य प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए थे। राज्यसभा से जारी बुलेटिन के अनुसार, सभापति ने पुरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जो 14 नवंबर से प्रभावी होगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा सभापति ने 14 नवंबर 2026 से स्वीकार कर लिया है। हरदीप सिंह पुरी हाल ही में मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

भाजपा सांसद पर मुकदमा-
गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शिमला पुलिस ने उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 356 के तहत बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्ट के माध्यम से गांधी परिवार के सदस्यों की मौत और राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

 

पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 356, 353 और 196 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा ने 12 नवंबर को पुलिस महानिदेशक को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत की प्रतियां सीआईडी और साइबर क्राइम विंग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई थीं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!