राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात को खाना खाकर सोए युवक की सुबह मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी हे। इस सम्बंध में मृतक के भाई सुखप्रीत ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 12 नवंबर की रात को उसका भाई प्रगट सिह खाना खाकर सो गया था। सुबह जब उसे उठाया तो वह उठा नहीं। जिसे उठाकर अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE