राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने और दो लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लखासर से दुलचासर जाने वाले मार्ग की है। जहां पर सड़क पर पिकअप और बाइक के बीच में भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लखासर-दुलचासर सड़क पर एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को संंभाला। सूचना मिलने पर टोल एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। हादसे में पिकअप और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल मृतक और घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।


