राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेंशन के नाम पर खातों से पैसे काट लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बध्ंा में सदर पुलिस थाने में बागवानों का मोहल्ला पुरानी गिन्नाणी में रहने वाले जेठमल खत्री ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 7 नवंबर 2026 की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि 7 नवंबर को उसके पास एक फोन आया और कहा कि आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा हूं। फोन करने वाले ने कहा कि पेंशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। जिस पर बात की और खाते से 1 लाख 10 हजार रूपए काट लिए। परिवादी ने बताया कि इस दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से भी 76 हजार रूपए काट लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE