राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पत्नी से झगड़ के बाद गुस्से में पिता ने अपने दो साल के मासूम बच्चे को पटककर मार डाला। जिसके चलते मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के जुनी टिंबी गांव में 8 नवंबर यानि दिपावली के दिन की है। जहां पर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने दो साल के बेटे को मार डाला।
दिवाली की रात खेमराज पारगी और उसकी पत्नी सुनीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद महिला पड़ोस में अपने रिश्तेदार के घर चली गई। पत्नी के जाने के बाद गुस्से में पति ने अपने ही दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

बेरहमी से मारपीट के बाद खेमराज ने दो साल के बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। वह अचेत हो गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे। लोगों ने दोनों बच्चों को संभाला। बच्चों की मां सुनीता समेत अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। घरवालों के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। मारपीट से अचेत दो साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!