राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। घटना छतरगढ़ क्षेत्र के 9 एडब्ल्यूएम गांव में बुधवार की है। जहाँ पर एक हृदयविदारक हादसे में डिग्गी में डूबने से चार जनों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ चार मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, चारों किसी काम से डिग्गी के पास गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से चारों गहरे पानी में जा गिरे। पानी अधिक गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। डिग्गी के पास पहुंचने पर हादसे का पता चला तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चारों को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


