राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ एक्शन किया। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने कई कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने एडिशन एसपी चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरविजन में यह कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे में 70 लोगों को दबोचा।
वहीं गाडिय़ों पर मॉडिफाइड साइलेसंर लगातर पटाखे बजाकर आमजन जीवन के परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच बुलेट गाडिय़ों को भी जब्त किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ करीब एक दर्जन कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीमों ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कई संंदिग्धों को भी डिटेन किया गया है। नयाशहर पुलिस टीम ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थानाधिकारी सुरजीत कुमार खुद फ्लैग मार्च में शामिल रहें। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया और आमजन से भी संवाद किया गया।


