राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते कल विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कल डी-2, डी-5, डी-7 के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। कल सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक पवनपुरी सेक्टर नंबर 4 के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। वहीं सुबह 7:30 से 10:30 तक एसबीआई बैंक, फ्लैम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हिमतासर गांव में बिजली गुल रहेगी।


