राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली पूजन में रखे सामान को घर के पास में घुम रहे युवक द्वारा चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बध्ंा में नयाशहर पुलिस थाने में नत्थुसर बास क्षेत्र के मधुर पब्लिक स्कूल वाली गली में रहने वाले भरत सोनी ने एक युवक पर अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया हे। घटना 9 नवंबर की दोपहर से रात के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसने अपने घर में लक्ष्मी पूजन की थाली में नकदी, सोने के जेवरात और अन्य सामान रखा हुआ था।
परिवादी ने अंदेशा जताते हुए बताया कि जेसराम नाम का युवक उसके घर के पास घूम रहा था। ऐसे में उसे अंदेशा है वहीं युवक उसके घर से 50 हजार रूपए, चांदी के सिक्के, अंगूठिया, चांदी की चेन चोरी कर ले गया। परिवादी के अनुसार उसे अंदेशा है कि आरोपी दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


