राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांड द्वारा व्यक्ति को मारने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 2 एचडब्ल्युएम पुनिया भट्टे के पास 4 नवंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार रामकुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार उसके चाचा मानाराम सड़क किनारे चल रहे थे। इस दौरान आवारा सांड ने उसके चाचा को टक्कर मार दी। जिससे उसके चाचा उछलकर रोड़ पर गिर गए और गंभीर चोटें लगी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके चाचा की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


