राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में कनिष्ठ अभियंता राज. आवासन मंडल खंड के करन राजपुरोहित ने कार में सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सेक्टर नंबर 5 शिवबॉडी आवासीय योजना बीकानेर में 10 नवंबर की है।

 

परिवादी ने बताया कि 10 नवंबर की शाम को निरीक्षण के दौरान योजना में ट्रेक्टर और लॉडर को मिट्टी चोरी करते हुए पकड़ा। जिस पर आरोपित ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!