राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है। इसके साथ ही सात करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। दिल्ली के तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज मिले, जिसमें केजरीवाल तक यह संदेश पहुंचाने के लिए कहा गया है।

 

इसके बाद उन्होंने 6 नवंबर को मोहाली पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी हरियाण के रोहतक का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!