राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के इस बार मौसम की बेरूखी की देखी गयी। जिसके चलते प्रदेश की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त किया गया था। जिसमें बीकानेर की हदां तहसील को भी सूखाग्रस्त माना गया था। आपदा प्रबंधन को लेकर ली गयी बैठक में सीएम शर्मा ने 15 जिलों की 87 सूखाग्रस्त तहसीलों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है। सरकार ने इन जिलों के लिए 9 हजार 321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है। बैठक में सीएम भजनलाल ने कहा- राज्य सरकार ने 9 हजार 321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है।

 

सीएम ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के दिशा-निर्देश दिए। राजस्थान में मानसून सत्र में औसत बारिश लगभग 20 प्रतिशत कम होने से 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इन तहसीलों में से 73 तहसील गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी और 14 तहसील मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं। राज्य सरकार ने औसत से भी कम बारिश होने पर चूरू, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, डूंगरपुर, नागौर, पाली, फलोदी, ब्यावर, बाड़मेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बीकानेर, राजसमंद और सिरोही जिले की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!