राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के जोड़बीड़ की है। जहां पर कोटड़ी रोड लव कुश वाटिका जोड़बीड़ क्षेत्र मे झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था मे मिला। जिसके पास मे स्कूटी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम ले जाया गया है।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे । मौके पर संबंधित जेएनवी थाना पुलिस टीम से मुकेश मीणा, देवेंद्र आदि टीम व एफ एस एल टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया ।। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक जितू सिंह पुत्र देवीसिंह, वॉर्ड न, 4 नगरी बास नापासर के रूप में बताया जा रहा है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!