राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत के रास्ते घुसकर ज्वैलर्स के चोरी की वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के चोखुंटी ओवरब्रिज से पहले पीआर ज्वैलर्स की हे। जहां पर बीती रात को अज्ञात चोर ने दुकान में सेंंधमारी कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए साथ ही नकदी पर भी हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को संचालक हमेशा की तरह अपनी दुकान को मंगल कर घर पर चले गए। सुबह जब वापिस आए और ताले खोले तो एकबारगी होश उड़ गए।
दुकान से लाखों का माल गायब मिला। दुकान के संचालक के अनुसार नकाबपोश चेार पीछे की दीवार से दुकान के ऊपर आया। जिसके बाद ऊपर लगी पट्टी को तोड़ा और दुकान में प्रवेश किया। जहां पर अज्ञात चोर ने दुकान में रखे करीब 380 ग्राम सोना, 1 किलो से अधिक चांदी, 50 हजार की नकदी, 5-6 लाख के नगीनों को चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जानकारी के अनुसार इसी दुकान में वर्ष 2020 में भी पूर्व में चोरी हो चुकी है।


