राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर पर आकर मारपीट करने और कान फट जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाने में कुबिया में 13 नवंबर की दोपहर की है। इस सम्बंंध में रामस्वरूप जाट ने राजुराम, नथुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके घर पर आकर उसके साथ थाप-मुक्कों, लाठी से मारपीट की।
इस दौरान आरोपियों ने उसके गले की मूर्ति निकाल ली। आरोप है कि आरोपियों ने उसके कान की बाली निकालने की कोशिश की और इस दौरान परिवादी का कान फट गया। मारपीट और बवाल होता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


