राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने और फायर करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में शोभाणा निवासी भगवान ङ्क्षसह ने डूंगरङ्क्षसह, छैलुसिंह, आसुसिंह, हुकमसिंह, राजेन्द्र ङ्क्षसह, चन्द्र ङ्क्षसह,नकु ङ्क्षसह, छेटूसिंह, रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शोभाणा में 13 नवंबर की शाम की है। परिवादी ने बताया कि आरोपित के साथ उसकी रंजिश है।

 

जिसके कारण पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी व उसके भाई के साथ मारपीट की और हवाई फायर किए। परिवादी के अनुसार आरोपित ने उस पर जानलेवा हमला किया और प्रार्थी के भाई को उठाकर ले गए। परिवादी के अनुसार इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से मोबाइल, पैसे छीन लिए। परिवादी के अनुसार इस मारपीट में उसके भाई को चोटें लगी। जिसके चलते उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!