राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धर्मशाला में युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीकोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हार धर्मशाला में 14 नवंबर की है। इस सम्बंध में गंगाशहर में रहने वाले मृतक के पिता पृथ्वीराज तेजी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा अक्षय जो कि कोलायत में काम करने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वह कुम्हार धर्मशाला में रूका हुआ था। जहां पर उसके बेटे अक्ष्य ने 14 नवंबर को धर्मशाला के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!