राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड़ कर बदनाम करने और मारपीट करते हुए पैसे, जेवरात छीन ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के कालुबास में 11 नवंबर की रात की है। इस सम्बंध में आड़सर बास के रहने वाले कन्हैयालाल पारीक ने आरोप लगाते हुए कालुराम सारण, भवानी सारण व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके भाई को घेर लिया। जिसके बाद लकड़ी, डंडो, पत्थरों से मारपीट करते हुए गंभीर चोटें पहुंचाई। परिवादी के अनुसार आरोपित ने उसके भाई के जेब से अनावश्यक कागजात और करीब सात हजार रूपए के साथ हाथ में पहना हुआ चांदी का कड़ा, सोने की अंगूठी निकाल ली। परिवादी के अनुसार आरोपित ने पुरी घटना की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड़ करते हुए बदनाम किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


