Rajasthan 1st News,Bikaner।  बीकानेर में कल जेल रोड पर पुरानी जेल के पास हो रहे एक निर्माण पर बीडीए ने बुलडोजर चलते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जिसके बाद से लगातार ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर आज बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने रेली निकाली।

आक्रोशित लोगो में बीडीए कार्यालय में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला, पार्षद मनोज विश्नोई, स्वर्णकार समाज के लक्ष्मी नारायण सहित अनेक लोगो ने बीडीए आयुक्त से मुलाक़ात की ।

इस संबंध में विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आज बीडीए आयुक्त के सामने सभी दस्तावेज दिखाए गए हैं। जिस पर तीन बजे तक जांच करने का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा तीन बजे हम ख़ुद खड़े होकर उस जगह पर पुनः निर्माण करवायेंगे। व्यास ने कहा की रविवार के दिन कारवाई अपने आप में ही सवालो के घेरे में है।

कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला ने कहा की आख़िर जिनके आदेश से करवाई हुई इस बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। ऐसे में ये भी बड़ा सवाल है की आखिर किसके इशारे पर यह तोड़फोड़ की गई है। कल्ला ने कहा की जमीन वर्षों से समाज के लोगो के पास लेकिन बिना कोई नोटिस के कारवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वही बीडीए आयुक्त ने कहा की जमीन हमारी है। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बात कही है और कुछ दस्तावेज दिए हैं जिन पर आज जांच की जाएगी। इस दौरान समाज के प्रतिनिधि ने कहा की वर्षों से हमारी जमीं है और इस पर निर्माण किया जा रहा था पर जिस पर बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!