राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर ही नहीं अपितु दुनियाभर में डिजीटल होते जमाने के साथ साइबर अपराध के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी ही खबर गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर गेम के चक्कर में बच्चे को दिए गए मोबाइल से एक लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रूपए निकाल लिए गए।

 

इस सम्बंध में पुरानी लाईन गंगाशहर में रहने वाले पवन जैन पुत्र झंवरलाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 14 नवंबर को उसने अपने छोटे बच्चे को गेम खेलने के लिए मोबाइल दियसा। बच्चे द्वारा गेम खेलते समय किसी अज्ञात लिंक, ऐप को डाउनलोड़ कर लिया गयससा। जिसके चलते उसके बैंक खाते से 1 लाख 30 हजार रूपए गायब हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!