राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रत्येक वर्ष होने वाली देवी माँ करणी की ओरण परिक्रमा को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आयी है। तीनों दिनों तक होने वाली ओरण परिक्रमा को लेकर मंदिर प्रन्यास की और से जानकारी साझा की गयी है। इस बार 22 से 24 नवंबर तक ओरण परिक्रम होगी। जिसके चलते लगातार तीन दिनों तक हर समय भक्तों के लिए देवी माँ का मंदिर दर्शन के लिए ख्ुाला रहेगा। तीन दिनों तक देशनोक में लाखों की संख्या में भक्त देशभर के अलग-अलग राज्यों से परिक्रमा के लिए पहुचेंगे। ऐसे में देशनोक में भी पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यवस्था की तैयारियां की जा रही है।

 

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पवित्र ओरण भूमि की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास ने आम सूचना जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह की ओर से 16 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, ओरण परिक्रमा के अवसर पर मंदिर दर्शनार्थियों के लिए 22 एवं 23 नवंबर को लगातार 24 घंटे दर्शन खुले रहेंगे, ताकि श्रद्धालु सुविधानुसार मां करणी के दर्शन कर सकें।

 

ओरण परिक्रमा मार्ग एवं मुख्य मंदिर के आसपास धूपबत्ती, दीपक अथवा किसी भी प्रकार की अग्नि प्रज्वलित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। ओरण परिक्रमा मार्ग में निर्धारित अवधि के दौरान शराब की बिक्री एवं सेवन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। शराब बेचते अथवा नशे की अवस्था में पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

ओरण परिक्रमा मार्ग में किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति पूर्णत: निषेध रहेगी। प्रन्यास ने ओरण भूमि की पवित्रता, स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी श्रद्धालुओं और सेवादाताओं की बताई है। परिक्रमा मार्ग में सेवा शिविर एवं अन्य सेवाएं संचालित करने वाले सेवादाताओं को सेवा समाप्ति के तुरंत बाद अपने निर्धारित स्थान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!