राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दर्दनाक हादसे में पानी में डूबने से माँ- बेटी की डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक क्षेत्र की है। जहां पर एक दर्दनाक हादसे में पानी की डिग्गी में डूबने से मां और उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला डिग्गी में पानी भरने के लिए बूस्टर मशीन चला रही थी। जानकारी के अनुसार, जसरासर थाना क्षेत्र के गांव बादनु निवासी हड़माना देशनोक में ट्यूबवेल ठेके पर लेकर अपनी पत्नी अन्नुदेवी और दो वर्षीय पुत्री रुचिका के साथ काश्तकारी करता था। सोमवार शाम को अन्नुदेवी खेत में बनी डिग्गी में पानी भरने के लिए बूस्टर मशीन चला रही थी। इसी दौरान अचानक मां और बेटी दोनों गहरी डिग्गी में जा गिरीं। पानी में डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


