राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया में साइबर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते हर व्यक्ति के अंदर एक भय है कि क्या पता कहां क्लिक करने से उसका अकाउंट और मोबाइल हैक हो जाए। लगातार ऐसी घटनाओं के बीच एक व्यक्ति के खाते से 15 मिनटों में लाखों रूपए गायब हो गए। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में गुंजन भााटिया ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना जेएनवीसी कॉलोनी में 15 नवंबर की रात की है। परिवादी ने बताया कि 15 नवंबर की रात को साढ़े दस बजे से पौने ग्यारह बजे तक उसका फोन घर पर पड़ा था। इस दौरान उसके खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुए। परिवादी के अनुसार उसके चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उसके खाते से 3 लाख 60 हजार से अधिक रूपए गायब हो गए और पेसे निकलने का मैसेज आया। परिवादी ने अज्ञात पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!