राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीराम ऊन मील के पास शोभासर में 16 नवंबर की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई रमश्ेा ओड़ ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई देशराज जिसने ऊन मील के पास बबूल के पेड़ से खुद फांसी लगा ली। परिवादी ने बताया कि उसके भाई ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

वहीं कोलायत क्षेत्र में बस में यात्रा कर रहे व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के रावनेरी एनएएन-11 पर 16 नवंबर की है। इस सम्बंध में ख्याली निवासी सोमवीर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका मामा रामपाल बस में भडला से घर जा रहा था। इस दौरान बस में अचानक उसके मामा की तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!