राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ चल रहा है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थ पुलिस टीमें जब्त कर रही है। इसी कड़ी में डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र पचार, नोखा थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए की अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया हे। पुलिस टीम ने नोखा पुलिस के सहयोग से डेढ़ किलो अफीम पकड़ी है। पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ बाबु खान को गिरफ्तार किया है। जिससे अवैध नशीलों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। जब्त की गई अफीम की बाजार में लाखों में आंकी जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!