राजस्थाान 1st न्यूज, बीकानेर। सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को ट्रेक्टर द्वारा टक्कर मारने और दोनो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लालावाली मार्ग की है। जहां पर बिशन ओर जितेन्द्र 17 नवंबर को अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। जहां पर रात को दोनो सड़क किनारे चल रहे थे।

इस दौरान फार्म ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में बीशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह को छतरगढ़ सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 17 नवंबर की रात करीब दो बजे उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!