राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वार्ड नंबर 72 से शुरू होकर वार्ड नंबर 71, 70, 67, 69, 68, और 51 तक गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नाले के नवनिर्माण और सफाई करवाने के लिए संबंधित वार्डो के पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त से मिलकर नाले के निस्तारण के लिए पत्र सौंपा।

नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर नाले के स्थाई समाधान की मांग के लिए वार्ड नंबर 71 से पार्षद जगदीश सोलंकी वार्ड नंबर 70 से पार्षद विक्रमसिंह वार्ड नंबर 72 से पार्षद प्रतिनिधि अनादि पारीक वार्ड नंबर 69 से पार्षद प्रतिनिधि अनूप गहलोत वार्ड नंबर 68 से पार्षद शंकरलाल के साथ अन्य वार्डो से दीपक तंवर और प्रतीक स्वामी आदि साथी पार्षद मौजूद रहे।
इन सभी वार्डो में रोजमर्रा के गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी के लिए बहुत पुराना नाला स्थित है। यह नाला वार्ड नंबर 72 की सेटेलाइट जिला अस्पताल, पारीक चौक से शुरू होकर वार्ड नंबर 71 की प्रताप बस्ती और सुभाष मार्ग से होते हुए रेलवे लाइन के नीचे से वार्ड नंबर 70 के सांसी मोहल्ला और वाल्मीकि बस्ती से होते हुए वार्ड नंबर 67 की वाल्मीकि बस्ती से होते हुए वार्ड नंबर 69 के विनोबा ग्राउंड के आगे से लाइन पुलिस से होते हुए वार्ड नंबर 68 में स्थित पुरानी गिन्नानी से होते हुए वार्ड नंबर 51 में स्थित गवर्नमेंट प्रेस तक पहुंचता है और जूनागढ़ व हनुमान हत्था से आने वाले बड़े नाले के साथ मिल जाता है।
इन सभी वार्डो से गुजरने वाला यह वर्षों पुराना नाला जर्जर अवस्था में है। साथ ही यह खुला नाला होने के कारण लोगों द्वारा कचरा फेंकने से नाला अवरुद्ध होकर गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है जिससे बीमारियां फैलती है।
इस नाले में बरसात के समय बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के कई वार्ड प्रभावित होते है और इन्हीं वार्डों में स्थित नाले से बहता हुआ आगे निकलता है। इस नाले की वर्षों से डिसिल्टिंग और देखरेख नहीं होने के कारण रोजमर्रा के गंदा पानी और बरसाती पानी की निकासी नहीं होती है जिससे इन सभी वार्डों में नाले के आस-पास के घरों में बरसात के समय जल भराव भी रहता है।
इसीलिए नाले की डिसिल्टिंग, मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर आर सी सी स्लैब कास्ट छत के साथ-साथ सफाई हेतु चैंबर्स आदि रखवाते हुए अंडरग्राउंड/ओपन नाले का नव निर्माण करवाने की अति आवयश्कता है।


