राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आयरन लेडी के नाम से पहचानी जाने वाली भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इसी को लेकर बीकानेर सहित देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे है। बीकानेर के कलेक्ट्रेट परिसर में लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि देने से पहले ही कांग्रेसी आक्रोशित हो गए।

 

दरअसल इंदिरा गांधी की प्रतिमा जिस पार्क में लगी है। उस पार्क के गेट पर ताला था। ऐसे में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता रूक गए और चाबी का इंतजार करने लग। काफी देर तक जब गेट का ताला नहीं ख्ुाला तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया
्रशहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्क के गेट का ताला तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया

 

शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन को इस कार्यक्रम की पूर्व में सूचना देने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गयी जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। मेघवाल ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सता के दबाव में कार्य कर रहे है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि सता के दबाव में अधिकारी महान विभूतियोंंं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे है जो कि निंदनीय है। इस दौरान कांग्रेस के सलीम भाटी, जिया उर रहमान, युवा नेता बाबा खान, भीखाराम मेघवाल सहित अनेक मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!