राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अहमदाबाद से बीकानेर आ रहे व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थााने में पिंकी सोनी ने रूपेश सोनी, सुदर्शन, हेमराज, नरेन्द्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अक्टूबर को चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र की है। परिवादी ने बताया कि उसका पति मुकेश जो कि अहमदाबाद से बीकानेर घर पर आ रहा था। इस दौरान आरोपित ने रास्ते में उसके पति को रोक लिया। जिसके बाद आरोपित ने उसके पति का अपहरण कर साथ में उठा ले गए। जहां पर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!