राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी की खुशियों में शामिल होने गए परिवार के पीछे से चोरी की वारदात हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में जोरावरपुरा के रहने वाले मनोज जोशी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 नवंबर की दोपहर को वार्ड नंबर 43 तेजा मंदिर के पास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में मायरा भरने के लिए गए हुए थे। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरोंं ने वारदात को अंजाम दिया। परिवादी के अनुसार अज्ञात चोरों ने उसके घर से चार लाख रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE