राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की 15 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषद की सीटों पर कांग्रेस से बंपर विजयश्री हासिल की। जिसके बाद अब जिला परिषद सदस्य निकिता डूडी अन्य सदस्यों के साथ प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंची है। उनके साथ उनकी सास सुशीला डूडी वर्तमान विधायक नोखा भी मौजूद है। लूणकरणसर क्षेत्र से केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को भी बड़ा झटका लगा है। उनके क्षेत्र में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश के नतीजे भी अमूमन ऐसे ही रहे हैं।

 

प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के नतीजों में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है। कांग्रेस को 263, भाजपा को 67 और अन्य को 60 में बढ़त है, जबकि 14 में किसी दल को बहुमत नहीं है। जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में से 14 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा को चौमूं और सांभर लेक में बहुमत मिल पाया है। सांगानेर में आरएलपी को बहुमत मिला है। अमरसर, जालसू, मौजमाबाद, रामपुरा डाबरी और दूद में किसी को बहुमत नहीं मिला। जोधपुर की 23 पंचायत समितियों में से 14 में कांग्रेस को बहुमत है। भाजपा को किसी भी पंचायत समिति में बहुमत नहीं मिला है।

 

3 में आरएलपी ने जीत दर्ज की है। 6 में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी, बेटे दुर्गा सिंह खर्रा और अजय सिंह चुनाव हार गए। खर्रा के छोटे भाई की पत्नी प्रतिमा खर्रा भी चुनाव हार गईं। उन्होंने जिला परिषद के वार्ड-23 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। कठूमर के विधायक रमेश खींची की दो बहुएं दीपिका और बिंदू चुनाव हार गई हैं। दौसा जिले के सिकंदरा पंचायत समिति के वार्ड-13 में ढ्ढ्रस् सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर चुनाव हार गई हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!