राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फोन को हैक कर 16 लाख रूपए निकालने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से सुदर्शना नगर में 13 नवंबर से 17 नवंबर के बीच की है। इस सम्बंध में सुदर्शना नगर मेें रहने वाले मोहित गहलोत ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसके व उसके पिता के जाईंट बचत खाता है। जिसमें रूपए जमा थे। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोबाइल फोन कर हैक कर लिया। जिसके बाद बचत खाते में जमा 16 लाख रूपए निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद पीडि़त परेशान है और जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!