राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मेटा के ऑफिस पर स्लोगन लिखते हुए तोडफ़ोड़ की है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक शहर में नहीं बल्कि तीन अलग-अलग शहरों में यह तोडफ़ोड़ की। जिसके बाद मेटा की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दरअसल कुछ कांग्रेसी नेताओं के अकाउंट संस्पेंड को लेकर युवा कांग्रेसी आक्रोशित होकर तोडफ़ोड़ कर दी।

हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया था। हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां तोडफ़ोड़ की।

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर ‘आरएसएस का बेटा मेटा लिखा गया। वहीं, गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा दिया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे।
संगठन ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उसका कहना है कि अगर इस दौरान विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!