Rajasthan 1st News,Bikaner। बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। यह कारवाई एसपी के निर्देशन में नाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने की है। नाल पुलिस ने नाकाबंदी और विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कोलायत की तरफ़ से आ रही एक स्विफ्ट गाड़ी को रुकने का इशारा किया।
पुलिस टीम द्वारा इशारा करने के बावजूद गाड़ी चालक के नाकाबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। जैसे तैसे पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी को रोका और युवक से पूछताछ की। जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में नशीला पदार्थ मिला। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि गाड़ी से 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपये बरामद किए हैं पुलिस ने कार सवार संदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे प्रदेश में A श्रेणी की नाकाबंदी की गई। इस दौरान अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर विशेष नजर रखी गई।
यह कार्रवाई एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में की गई।


