राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में सर्दी का दौर शुरू होते ही हाड़ कंपाने लगा है। प्रदेश में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु यानी शून्य पर दर्ज हुआ। तेज सर्दी के कारण यहां रात में ओंस की बूंद जम रही हैं, जबकि सुबह-शाम गलन वाली सर्दी पडऩी शुरू हो गई। शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, नागौर के एरिया में भी लगातार कुछ दिनों से रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है।

 

मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने और सर्द हवा चलने से इसी तरह की सर्दी पडऩे का अनुमान जताया है। रविवार को सभी शहरों में आसमान साफ रहा और सुबह-शाम के अलावा दिन में हल्की ठंडी हवा चली। सर्द हवा का ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम के जिलों में रहा, जिस कारण फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली समेत कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हुई। बाड़मेर को छोड़ दें तो सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा।

 

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से रात में गलनभरी सर्दी का दौर शुरू हो गया। सीकर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5, उदयपुर में 9.7, फतेहपुर में 8.1, नागौर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में रात में तेज सर्दी रही। जबकि पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, चित्तौडग़ढ़, चूरू, पिलानी, सिरोही में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इन शहरों में भी रात में गलन वाली सर्दी रही।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, इससे अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढऩे की संभावना है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!