राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के घड़सीसर अंडर ब्रिज के पास की है। जहाँ पर आज दोपहर को अचानक ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। जिसके सिर में गंभीर चोट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठन के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक संगठन के सेवादारो के सहयोग से शव को एंबुलेंस के ज़रिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान शेर मोहम्मद के रूप में हुई है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE