राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के ग्रामीण अंचल की छह पालिकाओं में कल सुबह से चुनाव शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आज की रात अंतिम है ओर हर प्रत्याशी अपने स्तर पर सब कुछ करने में जुटा है ताकि खुद के समर्थन में जैसे तैसे वोट हासिल कर लिए जाए। इसी बीच नोखा से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर वार्ड नंबर 37 के निर्दलीय प्रत्याशी महेश आचार्य ने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन दे दिया।
वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी महेश आचार्य ने भाजपा के हनुमान व्यास को समर्थन दिया। जिसके बाद भाजपा देहात के अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई ने पार्टी का दुपट्टा पहना दिया। बता दे कि इस वार्ड से पूर्व पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर चुनावी मैदान में है और ऐसे में भाजपा के पक्ष में एक प्रत्याशी के समर्थन ने हलचल बढ़ा दी है ।




