राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावों को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच कई स्थाानों पर मामूली झडपों की भी खबरें सामने आयी है। बीकानेर के वार्ड 28 में सबसे पहले हंगामे की खबर सामने आयी है। जिसके बाद दो और क्षेत्रों में विवाद की खबर सामने आयी है। रामपुरिया कॉलेज के बूथ पर भारी हंगामा हुआ वहीं मुक्ताप्रसाद क्षेत्र के वार्ड 40 में बवाल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। जानकारी के अनुसार रामपुरिया कॉलेज बूथ के आगे दो पक्षों के समर्थक भारी संख्या में खड़े हो गए।

 

जिसके चलते एकबारगी हंगामा हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गयी। जिसके बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लिया। वहीं वार्ड 40 में फर्जी वोट को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही शहर अध्यक्ष मदन गोपाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सूचना के बाद पुलिस टीमें भी अलर्ट हुई और फिलहाल हालात को सामान्य किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!