राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों को लेकर मतदान जारी है। कई वार्डो में हंगामे के बीच लगातार मतदान जारी है। अब तक निर्वाचन विभाग द्वारा तीन बजे तक के ऑफिशियल आंकड़े जारी किए गए है। तीन बजे तक कुल 56.13 प्रतिशत हो चुका है। कुल 2 लाख 71 हजार से अधिक मतदाता अब तक अपने मत का प्रयोग कर चुके है। वहीं सूचना आ रही है कि करीब साढ़े पांच बजे तक दस फीसदी के करीब मतदान और बढ़ गया है हालांकि आधिकारिक जानकारी तीन बजे तक की ही सामने आयी है। ऐसे में अब आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। निकाय चुनावों को लेकर बीकानेर के अनेेक वार्डो से छुटपुट विवाद की खबरें निकलकर सामने आयी थी।
वार्ड 28 में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक के साथ मारपीट की खबर सामने आयी। वहीं वार्ड 40 में फजर््ी वोट की सूचना के बाद जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मौके पर पहुंचे थे। वहीं रामपुरिया कॉलेज के आगे भारी भीड़ के चलते विवाद की स्थिति बन गयी थी।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE