राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर वोटिंग जारी है। लगातार मतदाताओं का रूझान भी देखने को मिल रहा है। अब तक 10 बजे तक के आंकड़े सामने आए है। जिसमें 20.84 प्रतिश हुआ है। करीब साढ़े बारह बजे गंगाशहर क्षेत्र से मतदान केन्द्र पर हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि वार्ड 28 का बताया जा रहा है। जिसमें सुधीर लूणावत नाम का युवक बोल रहा है कि उसके साथ वार्ड प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने उसके साथ बहसबाजी की और धमकी दी। लूणावत ने बताया कि भाजपा नेता के भतीजे ने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही प्रशसान की टीम भी अलर्ट हुई और मौके पर हालात नियंत्रण में लिया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!