राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावों को लेकर मतदान जारी है। इसी क्रम में बीकानेर के अधिकांश वार्डो से शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आ रही है। खुद एसपी और कलक्टर ग्राउंड जीरो पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीकानेर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 20.84 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड-52 के भाग संख्या 8 स्थित फोर्ट डिस्पेंसरी स्कूल में ईवीएम खराब होने से मतदान रुक गया। मशीन ठीक करने के लिए टीम मौके पर पहुंची।

 

80 वर्षीय पाना देवी भी पोते के साथ वोट देने पहुंचीं। जीत को लेकर उन्होंने कहा-हमारे यहां तो सब मिले-जुले ही हैं। नगर निगम के 80 वार्डों में 4,82,229 मतदाता और 373 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी वार्ड-2 में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कई वार्डों में मैदान में हैं।

बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 52 के भाग संख्या 8 स्थित फोर्ट डिस्पेंसरी स्कूल में मशीन खराब होने के कारण मतदान रोक दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मशीन को ठीक करने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है। मशीन ठीक होने के बाद थोड़ी देर में दोबारा मतदान शुरू होने की संभावना है।

बीकानेर में मतदान की शुरुआत तेज रही है। अधिकांश बूथों पर शुरुआती दो घंटे में ही 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। मुक्ताप्रसाद कच्ची बस्ती में करीब 1,400 मतदाताओं में से 300 से ज्यादा लोग वोट डाल चुके हैं। यहां बड़ी संख्या में नए वोटर भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!