राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। जुलाई महीने में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्मैक जब्त की थी। इस प्रकरण में जांच के दौरान महिला का नाम सामने आने के बाद फरार चल रही थी। वांछित चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दंतौर पुलिस टीम ने की हे। पुलिस टीम ने खाजुवाला के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए 37.43 ग्राम अवेध स्मैक जब्त की थी। इस प्रकरण में महिला फरार चल रही थी। 16 जुलाई को पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। जिस पर पुलिस टीम ने जांच के दौरान अनूपगढ़ के रहने वाली राणों बाई पत्नी मनजीत ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, द्रोपती, कुलदीप शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!