राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर 80 वार्डो के लिए कल सुबह 9 सितंबर की सुबह से मतदान शुरू होगा। जिसको लेकर राजनीतिक दल, जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। 80 वार्डो में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा में अब भी कसमकस की स्थिति बनी हुई है।
सीएम शर्मा के दौरे के बाद आई तस्वीरों से माना जा रहा था कि कहीं ना कहीं भाजपा डेमेज कंट्रोल करने में जुटी है लेकिन इसी बीच आज फिर से एक फोटो खेल बिगाड़ दिया। दरअसल धर्मयात्रा के संयोजक रहें गणेश बोथरा की एक फोटो वायरल हुई। जो कि 75 नंबर वार्ड के प्रत्याशी विशाल गोलछा के साथ थी। जिस पर विवाद हो गया। इसी फोटो के सोशल मीडिया पर साामने आने के बाद गणेश बोथरा की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया।
जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मवीर नाहटा को समर्थन देने की बात कहीं गयी। वीडियो आने के बाद शहर में अब चर्चा तेज हो गयी कि क्या भाजपा को इस चुनाव में महावीर रांका की टिकट का बड़ा नुकसान सभी वार्डो में होगा या फिर सीएम के साथ आई फोटो के बाद कुछ स्थितियों में सुधार हुआ है। हालांकि पुरे चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह में ही उलझे हुए नजर आए।




