राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद में युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर घड़साना के 4 एनएम गांव में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर युवक की हत्या कर दी गयी है। युवक के शरीर पर 20 से 25 घाव मिले है। घटना सोमवार रात की है। गंभीर रूप से घायल राहुल विश्नोई को परिजन घड़साना के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया।

 

बीकानेर ले जाते समय रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल के शव को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। थाना अधिकारी आलोक चारण ने बताया कि राहुल के शरीर पर चाकुओं के कई घाव मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!