राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों रात के समय में किशोर गृह से पलायन करने के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 4 सितंबर को राजेश चौधरी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 3 सितंबर की रात को किशोर सुधार गृह से रात के समय में 6 बालक पलायन कर गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को मिलीभगत के चलते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए यूपी के रहने वाले दिशु बंसल को गिरफ्तार किया है। जिससे नाबालिग के बारे में पुछताछ जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!