राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के 80 वार्डो में निकाय चुनावों को लेकर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। इस दौरान कई दृश्य देखने को मिले। कहीं बुजुर्ग वोट देने के लिए पहुंचे तो कहीं मतदान देर से शुरू हुआ। हालांकि अब तक मतदान शांतिपूण्ण्र ही चल रह है और कहीं विवाद नहीं हुआ है।
वार्ड 75 में मतदान देरी से शुरू हुआ था। जिसके चलते काफी देर गहमागहमी बनी रही। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने वार्ड नंबर छह में अपने पैतृक गांव में मतदान किया। पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला ने महेश भवन में अपने समर्थकों के साथ मतदान किया। इसी तरह विधायक जेठानंद व्यास ने भी अपने मतदान केन्द्र पर अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
वार्ड 75 में मतदान केन्द्र पर काफी देर तक ईवीएम शुरू नहीं हो पाई। वार्ड 73 में भी समर्थकों का जोश हाई दिखा। शहर के अन्य वार्डो में भी मतदान को लेकर जोश दिखाई दिया। वार्ड 44 के मतदान केन्द्र पर शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने मतदान किया।




